Entertainment
Featured
पान मसाला ऐड विवाद: क्या तुकाराम मुंढे ने शाहरुख-अजय को किया टारगेट? बोले- 'जिम्मेदारी बनती है'
महाराष्ट्र FDA द्वारा शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजे जाने के बाद तुकाराम मुंढे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई किसी सेलिब्रिटी को पब्लिसिटी के लिए टारगेट करने के मकसद से नहीं हुई है। उनके मुताबिक सरोगेट विज्ञापन में विज्ञापन देने वाले के साथ उसे प्रमोट करने वाले सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी तय होती है।