Local News
Featured
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां; पिता बोले- आधा इंसाफ मिला
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल दो आरोपी शूटर सुमित और मोहित को शामली में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। दोनों हरियाणा के सोनीपत की ओर भाग रहे थे। मुठभेड़ में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। अंकित के पिता ने कहा कि अभी उन्हें आधा इंसाफ मिला है और बाकी आरोपियों पर भी कार्रवाई की उम्मीद है।