International news
Featured
अमेरिका ने ईरान पर लगाए 'अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध', भारत पर ये असर
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए और बेहद व्यापक आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक करीब 60 कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों को निशाना बनाया गया है और ईरान के साथ कारोबार करने वाले दूसरे देशों पर भी सेकेंडरी प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाया गया है। इस कार्रवाई में चार भारत-आधारित कंपनियां और तीन भारतीय नागरिक भी प्रतिबंधों की जद में आए हैं। भारत-ईरान व्यापार, चाबहार पोर्ट और चावल-चाय-दवा निर्यात पर इसका असर पड़ सकता है।