Local News
Featured
सरकार ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम बदले: 15 साल से छोटे बच्चों का पासपोर्ट 5 साल तक वैध, 18 के हुए तो रिन्यू होगा
विदेश मंत्रालय ने Passports (Amendment) Rules, 2026 के तहत नाबालिगों के पासपोर्ट की वैधता में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36-पेज का सामान्य पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।