Local News
Featured
30 साल बाद जागी उम्मीद: मुजफ्फरपुर की मोतीपुर चीनी मिल में फिर शुरू हुई हलचल, किसानों के अच्छे दिनों की आहट
मुजफ्फरपुर जिले की करीब 30 वर्षों से बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल में एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गई हैं। मिल के पुनर्जीवन की कवायद से गन्ना किसानों और स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। यदि परियोजना समय पर पूरी होती है, तो इससे रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।