Politics
Featured
सीएम योगी का ऐलान, 6 महीने में एक लाख युवाओं को मिलेंगे सरकारी नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में राज्य के एक लाख युवाओं को अलग-अलग चरणों में सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, कई भर्ती परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और अब परिणाम व नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।