Local News
Featured
पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, शुभम उर्फ झामू के पैर में लगी गोली; PMCH में भर्ती, 2 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद
बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में STF और पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, शुभम कुमार उर्फ झामू ने कथित तौर पर टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने और दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी बरामद करने की जानकारी दी है।