Sports
Featured
Asian Games 2026: भारत को 18वां गोल्ड, प्रणवी ने गोल्फ में रचा इतिहास; कुमकुम ने रिकर्व इंडिविजुअल में जीता सोना
एशियन गेम्स 2026 के 15वें दिन भारत ने दो और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। प्रणवी शरथ उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, जबकि 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड हासिल किया। इसके साथ भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 18 हो गई।