Local News
Featured
अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के दो तेज झटके, अपर सियांग रहा केंद्र; जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, दोनों झटकों का केंद्र अपर सियांग क्षेत्र में था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।