Business
Featured
सुभाष चंद्रा को ₹22 हजार करोड़ के दावे के बदले ₹6.5 करोड़ में राहत? NCLT के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Zee Group के संस्थापक सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवाला मामले में NCLT ने करीब ₹22,006.57 करोड़ के स्वीकृत दावों के मुकाबले लगभग ₹6.5 करोड़ के भुगतान वाली समाधान योजना को मंजूरी दी। यानी कर्जदाताओं को दावों का करीब 0.03% ही मिलेगा। फैसले के बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से इसे चुनौती देने की तैयारी शुरू हो गई है।