Local News
Featured
ट्रिपल एनकाउंटर से मनेर में दहशत के 3 घंटे: 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से खुली लोगों की नींद; युवक बोला- पेड़ के नीचे पड़ी थीं तीन लाशें
पटना के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शुक्रवार तड़के हुई इस कार्रवाई में 40 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं और तीन आरोपियों की मौत हो गई। मनेर थानाध्यक्ष भी गोली लगने से घायल हुए। सुबह गोलियों की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर तीन शव पड़े होने की बात कही।