नेपाल में भारी बारिश से उफनाई बागमती, पीपा पुल डूबा; गोपालगंज में जलभराव, बिहार के 10 जिलों में अलर्ट
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार में दिखाई देने लगा है। बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पीपा पुल डूब गया है, जबकि गोपालगंज में कई सड़कों पर पानी भर गया है। कटिहार और खगड़िया समेत कई जिलों में बारिश जारी है और मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।