माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल: 5 देशों में कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर भारी खर्च बना वजह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में अरबों डॉलर खर्च कर रही गूगल अब अपने कर्मचारियों की संख्या और खर्च को संतुलित करने में जुटी है। कंपनी ने कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में चुनिंदा कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने के बदले आर्थिक पैकेज देने की पेशकश की है। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट के करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए घोषित वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम के बाद आया है।