Local News
Featured
बंगाल की खाड़ी में बना ऐसा सिस्टम, यूपी से ओडिशा तक तूफानी बारिश का अलर्ट; चलेंगी तेज हवाएं
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। IMD के मुताबिक यह 22 सितंबर तक डीप डिप्रेशन में बदल सकता है और 23 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच सकता है। ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 सितंबर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।