Local News
Featured
सिविल कोर्ट को खालिस्तान नेशनल आर्मी का धमकी भरा ईमेल: लिखा- पटना के AMB वर्मा का निज्जर हत्याकांड में हाथ, 400 गोली मारेंगे; बॉडी भी नहीं मिलेगी
पटना जिला एवं सत्र न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात कही। मामले की जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।