International news
Featured
ईरान पर हमले की अमेरिका ने अब तक क्या ‘कीमत’ चुकाई? रिपोर्ट में सामने आया बड़ा खर्च
ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान की कीमत अब करीब 38 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। अमेरिकी Congressional Budget Office (CBO) के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 तक युद्ध की प्रत्यक्ष लागत करीब 38 अरब डॉलर थी और संघर्ष जारी रहने पर हर महीने 2 से 3 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च हो सकता है। इस दौरान अमेरिकी हथियारों के भंडार, सैन्य ठिकानों और विमानों को भी नुकसान पहुंचा है।