International news
Featured
जेद्दा, जाजान और आभा... हूती हमलों के बाद सऊदी के 6 शहरों में इमरजेंसी अलर्ट, 13 नागरिक घायल
यमन के हूती विद्रोहियों के ताजा मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब के जेद्दा, जाजान, आभा समेत छह शहरों में संभावित खतरे को लेकर इमरजेंसी अलर्ट जारी किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में 13 नागरिक घायल हुए और कई घरों व वाहनों को नुकसान पहुंचा। बाद में सऊदी सिविल डिफेंस ने इन इलाकों में खतरा टलने की जानकारी दी।