International news
Featured
अमेरिका ने 5 ईरानी टैंकर तबाह किए: जवाब में ईरान ने जॉर्डन के US बेस पर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं; अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन भी कब्जे में लेने का दावा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट करने का दावा किया, जिसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन के मुताबिक, इनमें से 18 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। ईरान ने इससे पहले एक अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन को कब्जे में लेने का भी दावा किया था।