Local News
Featured
पटना में CCL के रिटायर्ड GM का कार में मिला शव, कनपटी के पीछे गोली; हत्या या आत्महत्या की जांच
पटना के राजीव नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के रिटायर्ड जनरल मैनेजर आलोक कुमार का शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। उनके सिर के पीछे गोली लगी थी और कार के पास जमीन पर पिस्टल बरामद हुई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि मौत की असल वजह की जांच जारी है।