Local News
Featured
यूपी की सबसे ऊंची इमारत के 43वें फ्लोर से युवक ने लगाई छलांग, नोएडा की सुपरनोवा में दर्दनाक हादसा
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी की 43वीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों में मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में बताई गई है और उसके तनाव व आर्थिक परेशानियों से जूझने की बात सामने आई है, हालांकि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।