Local News
Featured
अर्नब तूफान का असर: राजस्थान में गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, आंध्र के लिए नया अलर्ट
चक्रवात अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। राजस्थान में ओलावृष्टि, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ व भूस्खलन हुआ है। हादसे में एक नौ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनने से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है।