Local News
Featured
'गलत नंबर डायल कर रहे हैं, आपको विरोध-प्रदर्शन करना चाहिए', कोटा याचिका पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट में अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों के रोटेशन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने हल्के-फुल्के अंदाज में याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे गलत नंबर डायल कर रहे हैं और उन्हें विरोध-प्रदर्शन करना चाहिए। सुनवाई में पीठ ने आरक्षित सीटों, मतदाताओं के अधिकार और चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं।