Loading Content
Breaking
Breaking: GG Media launches new digital platform for India Live Updates: Latest news from across the nation GG Media – Gyan Guru Media: Trusted, Real, Unbiased News Breaking: GG Media launches new digital platform for India Live Updates: Latest news from across the nation GG Media – Gyan Guru Media: Trusted, Real, Unbiased News
Mon, 09 Nov 2026 • 22:34:54 Current date and time
Gyan Guru Media – Real. Honest. Unbiased.

All Articles

Stay updated with the latest news, analysis, and stories from across India and the world.

All Business Education Entertainment Health International news Lifestyle Local News Politics Religion Science Sports Technology

All Articles

9 articles
ट्रिपल एनकाउंटर से मनेर में दहशत के 3 घंटे: 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से खुली लोगों की नींद; युवक बोला- पेड़ के नीचे पड़ी थीं तीन लाशें Local News Featured

ट्रिपल एनकाउंटर से मनेर में दहशत के 3 घंटे: 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से खुली लोगों की नींद; युवक बोला- पेड़ के नीचे पड़ी थीं तीन लाशें

पटना के मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शुक्रवार तड़के हुई इस कार्रवाई में 40 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं और तीन आरोपियों की मौत हो गई। मनेर थानाध्यक्ष भी गोली लगने से घायल हुए। सुबह गोलियों की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर तीन शव पड़े होने की बात कही।

Md Aiyaz 2d ago Read →
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, आतिशबाजी और लेजर शो से जीवंत हुई रामायण; उपराष्ट्रपति-सीएम योगी समेत कई मंत्री रहे मौजूद Religion Featured

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, आतिशबाजी और लेजर शो से जीवंत हुई रामायण; उपराष्ट्रपति-सीएम योगी समेत कई मंत्री रहे मौजूद

अयोध्या में 7 नवंबर को दसवें दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए। 2,100 स्वदेशी ड्रोन, लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और आतिशबाजी ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कई मंत्री शामिल हुए।

Md Aiyaz 2d ago Read →
माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल: 5 देशों में कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर भारी खर्च बना वजह Technology Featured

माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब कॉस्ट कटिंग की राह पर गूगल: 5 देशों में कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर भारी खर्च बना वजह

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में अरबों डॉलर खर्च कर रही गूगल अब अपने कर्मचारियों की संख्या और खर्च को संतुलित करने में जुटी है। कंपनी ने कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड में चुनिंदा कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने के बदले आर्थिक पैकेज देने की पेशकश की है। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट के करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए घोषित वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम के बाद आया है।

Md Aiyaz 4d ago Read →
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; CM रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं, JE और AE सस्पेंड Local News Featured

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत; CM रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं, JE और AE सस्पेंड

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच NDRF, दमकल और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) व असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को निलंबित करने के साथ ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने का आदेश दिया।

Md Aiyaz 4d ago Read →
PoK में फिर प्रदर्शन: रावलाकोट में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन हमले और फायरिंग के आरोप, 3 की मौत, 18 घायल International news Featured

PoK में फिर प्रदर्शन: रावलाकोट में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन हमले और फायरिंग के आरोप, 3 की मौत, 18 घायल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में गुरुवार सुबह प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। स्थानीय संगठनों ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर प्रदर्शनकारियों और रिहायशी इलाकों में गोलीबारी तथा ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है। शुरुआती रिपोर्टों में तीन लोगों की मौत और 18 के घायल होने की जानकारी है। एक अन्य संगठन ने मृतकों की संख्या सात बताई है, जिसमें चार बच्चों की मौत का दावा भी शामिल है। इन अतिरिक्त मौतों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Md Aiyaz 4d ago Read →
इसराइल के लोग अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार को कैसे देख रहे हैं? नेतन्याहू पर भी उठे सवाल International news Featured

इसराइल के लोग अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार को कैसे देख रहे हैं? नेतन्याहू पर भी उठे सवाल

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत को इसराइल में सिर्फ ट्रंप की घरेलू राजनीतिक हार के रूप में नहीं देखा जा रहा है। इसराइली मीडिया और विपक्षी नेताओं को आशंका है कि अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट्स का बहुमत इसराइल के लिए सैन्य सहायता, ईरान नीति और गाजा युद्ध को लेकर दबाव बढ़ा सकता है। इस बीच नेतन्याहू की ट्रंप पर निर्भरता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Md Aiyaz 4d ago Read →
होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की छूट देगा ईरान! भारत समेत 4 देशों को राहत, तेल और गैस की सप्लाई पर क्या होगा असर? International news Featured

होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की छूट देगा ईरान! भारत समेत 4 देशों को राहत, तेल और गैस की सप्लाई पर क्या होगा असर?

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने पर लगी पाबंदियों से छूट देने की घोषणा की है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष के मुताबिक, इस फैसले से भारतीय जहाजों को रास्ता मिल सकेगा। भारत के लिए यह राहत इसलिए अहम है क्योंकि देश की ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग पर निर्भर है।

Md Aiyaz 4d ago Read →
दिल्ली: क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत, CCTV में टीचर के सामने अचानक गिरी; परिवार ने स्कूल की मेडिकल व्यवस्था पर उठाए सवाल Health Featured

दिल्ली: क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की मौत, CCTV में टीचर के सामने अचानक गिरी; परिवार ने स्कूल की मेडिकल व्यवस्था पर उठाए सवाल

दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली हेरिटेज स्कूल में कक्षा 3 की नौ वर्षीय छात्रा की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। घटना 4 नवंबर की सुबह हुई और पूरी घटना स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने स्कूल में समय पर प्राथमिक उपचार और CPR नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Md Aiyaz 4d ago Read →
ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव...', जेडी वेंस के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का समर्थन International news Featured

ईरान युद्ध की वजह से हारे चुनाव...', जेडी वेंस के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का समर्थन

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को हार की प्रमुख वजह बताया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने वेंस के बयान का खुलकर समर्थन किया और लिखा- उनकी हर बात से सहमत हूं। इस प्रतिक्रिया के बाद रिपब्लिकन पार्टी के भीतर ईरान युद्ध को लेकर मतभेद चर्चा में आ गए हैं।

Md Aiyaz 4d ago Read →