Local News
Featured
बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार; सभी के मारे जाने की आशंका
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। विमान का मलबा बरामद होने के बाद सभी छह लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।