अधिकतम उम्र 45 साल, दो टर्म... DMK ने संगठन में नई एंट्री के लिए खींच दी लक्ष्मण रेखा!
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में झटके के बाद DMK ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए शाखा सचिव पद की अधिकतम उम्र 45 साल तय की है और किसी व्यक्ति को इस पद पर अधिकतम दो कार्यकाल ही रहने की अनुमति होगी। दूसरे स्तरों के पदों के लिए भी अलग-अलग उम्र सीमा और दो टर्म की व्यवस्था की गई है।