Local News
Featured
पटना ADM और सब-रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, नकदी-घड़ियां और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना के ADM (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी, दानापुर की सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी, 48 महंगी घड़ियां, गहने और जमीन-मकान से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। बरामद संपत्ति का अंतिम मूल्यांकन अभी जारी है।